Thursday , 29 October 2026

Jind : कार बुकिंग को बढ़ावा देने के झांसे में लेकर ठगे 22.76 लाख रुपये,

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला सीमा रानी ने बताया कि उसका पति एयरफोर्स में नौकरी करता है। उसकी ड्यूटी पश्चिमी बंगाल में है। उसके पति के फोन पर छह दिसबंर 2023 को राहुल शर्मा के नाम के व्यक्ति ने फोन किया। इस व्यक्ति ने उसके पति को बताया कि वह SOCAR कंपनी का एजेंट हैं। उनकी कंपनी मलेशिया की कार रेंटल कंपनी है। उनको काम इस कंपनी की कार बुकिंग को बढ़ावा देना है। इस पर उन्होंने बताया कि अगर प्रतिदिन तीन रेंटल कार की बुकिंग करोगे तो 25 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। इसके प्रलोभन में आकर उसके पति ने ऑनलाइन कंपनी में खाता खुलवाया। इसमें उसके पति ने लालच में आकर यह काम शुरू कर दिया। जिसमें उसके पति ने 22.76 लाख रुपये खाते में जमा करवाए। जिसके बाद खाते से यह राशि धोखाधड़ी कर निकाल ली। साइबर थाना प्रभारी पूजा जाखड़ ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *