2 मई 2019 दिल्ली : तेज बहादुर यादव का नामांकन आखिरकार बुधवार की दोपहर बाद 3.35 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी ने रद कर दिया। निर्वाचन कार्यालय से बाहर आकर इस बात की जानकारी स्वयं सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव ने दी। उन्होंने कहा कि वह इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं अब नए समीकरणों में सपा की दूसरी प्रत्याशी शालिनी यादव चुनावी मैदान में हैं। बताया गया कि चुनाव आयोग ने नामांकन के वक्त सेना से बर्खास्तगी का पत्र नहीं लगाने को आधार बनाया है।जिला निर्वाचन कार्यालय से निकले तेजबहादुर और सपा नेताओं ने कहा कि हाईकमान के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला होगा। इसके बाद सपा नेताओं के साथ तेजबहादुर यादव पार्टी कार्यालय वापस लौट गए। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों ने आपसी परिचर्चा कर पार्टी शीर्ष नेतृत्व को इस प्रकरण से अवगत कराया। उम्मीद है अब शालिनी यादव सपा की ओर से मैदान में होंगी या तेजबहादुर मामले पर सपा सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी इसका फैसला अखिलेश यादव ही करेंगे। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
