Thursday , 10 September 2026

रफ़्तार ट्रक ने एक वयक्ति को कुचला

यमुनानगर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था के चलते यमुनानगर हादसों का शहर बनता जा रहा है। आये दिन के लोगो को अपनी जान गवानी पड़ रही है । ताज़ा मामला यमुनामगर के फवारा चौंक का है जहाँ पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक वयक्ति को कुचल दिया जिस की मौके पर ही मौत हो गई । यमुनानागर की बैंक कॉलोनी में रहने वाले जोगिन्दर सिंह राज मिस्त्री का काम करता था और सुबह ही अपने घर से काम पर जाने के लिए निकल था की रस्ते में ही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने जोगिन्दर सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा इतना दर्दनाक था की शव के चीथड़े उड़ गए। ट्रक लकड़ी से भरा हुआ था। हलाकि ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया । बताया जा रहा है कि जोगिन्दर सिंह अपने भतीजे भतीजी के साथ ही रहता था और उसके भतीजे का भी कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था जिस में वेह बैसाखी के सहारे चलने को मज़बूर हो गयाहै और जोगिन्दर सिंह के सर पर ही पूरे परिवार की जिमेवारी थी इसी लिए परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जाँच अधिकारी अभय राम ने बताय कि सूचना मिली थी कि एक ट्रक ने एक वयक्ति को कुचल दिया हैजिसकी मौके पर ही मौत हो गई ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गयाहै । फिलहाल ट्रक को कब्ज़े में लेकर चालक की तलाश शूरू करदी है ।और शव को कब्ज़े में ले पोस्टमार्टम करवाया जा रहाहै ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *