सोहना, 3 जुलाई(सतीश कुमार राघव): सोहना में बीती रात अज्ञात चोरों ने विश्वकर्मा मार्केट में एक गोदाम व हार्डवेयर की दुकान को अपना निशाना बनाया हार्डवेयर की दुकान का चोरो ने सटर ही उखाड़ दिया l वही जब गोदाम का ताला तोड़ रहे थे उस दौरान एक महिला के शोर मचाने से अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए l चोर एक कार में सवार थे l उसके बाद अज्ञात चोरों ने अग्रवाल धर्मशाला के सामने परचून की दुकान सोहना गुडगांव पर स्थित एक शोरूम का भी ताला तोड़ दिया। हालांकि इन दुकानों से इनवर्टर व LCD चोरी हुई है। लेकिन व्यापारियों का कहना है कि पुलिस को पूरी रात लगातार फोन किए लेकिन पुलिस ने व्यापारियों के फोन ही नहीं उठाया। व्यापारी वर्ग में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर काफी नाराजगी है। वहीं जहां चोरी हुई वही बीजेपी का भी कार्यालय है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शहर में चोरी की वारदातों की बात की जाए तो 1 सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक दुकानों को चोर अपना निशाना बना चुके हैं। वहीं पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में नाकामयाब साबित हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
