आगामी 06 दिसंबर को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की विधानसभा के शीतकालीन सत्र की सदन में होने वाली कार्रवाई की रणनीति को लेकर बैठक होगी। यह बैठक नेता विपक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर होगी। इस बैठक में विपक्ष सदन में सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति को तैयार व इस पर चर्चा भी करेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र आरंभ होने की तारीख पर मुहर लगा दी गई है।
यह सत्र 15 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें से दो दिन शनिवार (16 दिसंबर) और रविवार (17 दिसंबर) को अवकाश रहने के बाद फिर सोमवार व मंगलवार को दोबारा से सदन में कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह कार्रवाई सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक चलेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
