Sunday , 26 July 2026

मंत्री अनिल विज का विपक्ष पर तंज, कहा- संसद में हर प्रश्न को उठाने का होता है कायदा

नेशनल डेस्क: संसद में पक्ष और विपक्ष के बीच में जो गतिरोध शुरू हुआ था वो अभी तक थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। संसद में रोजाना हंगामे और विपक्ष के द्वारा नारेबाजी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। तो वहीं मंत्री अनिल विज ने इस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब किसी राजनेता को बोलना नहीं आता तो वो इधर उधर झांकना शुरू कर देता है और ऐसा ही कुछ हाल विपक्ष का है। सत्ता पक्ष तो खुली चुनौती दे रहा है लेकिन विपक्ष तो सिर्फ हंगामा ही कर रहा है। लोकसभा में प्रश्न उठाने का एक कायदा है, हा हा हू हू करके प्रश्न नहीं उठाए जा सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि, सरकार पूरे आत्मविश्वास के साथ कह रही है कि हम प्रश्नो का जवाब देने के लिए तैयार हैं। लेकिन विपक्ष ही तैयार नहीं है। वो तो शोरगुल में ही अपना समय खराब कर रहा है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *