हरियाणा डेस्क: किसी की मां ने इतना दूध नहीं पिलाया कि हिंदुस्तान की धरती पर तिरंगा फहराने से रोक सके। खालिस्तान समर्थकों को ये चेतावनी दी है हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने। बता दें कि, बीते दिनो खालिस्तान के समर्थक गुरवंत सिंह पन्नू ने बीते दिनों एक विवादित वीडियो जारी किया था, जिसमें कि उन्होंने 15 अगस्त पर तिरंगा झंडा फहराने से रोकने देने की चेतावनी दी थी।

आत्मविश्वास से लबरेज हैं हमारी महिला हाॅकी टीम, हम जितेंगे जरूर- अनिल विज
मंत्री अनिल विज ने पन्नू को सीधे सीधे दी चेतावनी
तो वहीं मंत्री अनिल विज ने पन्नू को सीधे सीधे चेतावनी दी है और कहा है कि किसी की मां ने इतना दूध नहीं पिलाया कि हिंदुस्तान की धरती पर तिरंगा फहराने से रोक सके। उन्होने कहा कि इस तिरंगे को फहराने के लिए हमने कई वर्षों तक संघर्ष किया कई बलिदान दिए, अनेको जिंदगियों अडेमान निकोबार की काल कोठरी में गर्क हो गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
