Saturday , 25 July 2026

आत्मविश्वास से लबरेज हैं हमारी महिला हाॅकी टीम, हम जितेंगे जरूर- अनिल विज

हरियाणा डेस्क: महिला हाॅकी में हिंदुस्तान की बेटियों ने कमाल किया है। महिला हाॅकी टीम पूरी तरह से आत्मविश्वास से लबरेज हैं, उनमें जोश है और से महिला हाॅकी टीम ओलंपिक के अंतिम लक्ष्य तक जरूर पहुंचेगी। भारतीय टीम के लिए जीत भरी शुभकामना मंत्री अनिल विज ने की। आपको बता दें कि आज यानि के 4 अगस्त को टोक्यो में भारतीय महिला हाॅकी टीम का अहम मुकाबला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories

भारत और अर्जेंटिना के बीच ये मुकाबला 3.30 बजे शुरू होगा

बता दें कि भारत और अर्जेंटिना के बीच ये मुकाबला 3.30 बजे शुरू होगा कि जिस पर कि पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। तो वहीं मंत्री अनिल विज ने महिलाओं की जीत के लिए ढेर सारी शुभकामनाओं की दुआएं की हैं। उन्होंने कहा कि मैने खुद टीम की कप्तान रानी रामपाल से फोन पर बातचीत की थी और उनकी बातों से मुझे आत्मविश्वास महसूस हुआ। अनिल विज ने जोश से भरे लहजे में कहा कि उस बेटी के बातो पर मुझे पूरा विश्वास है कि हम जरूर जितेंगे।

साथ ही मंत्री अनिल विज ने ये भी कहा कि हमारी हाॅकी की ये टीम हाॅकी के अंतिम लक्ष्य तक जरूर पहुंचेगी और गोल्ड लेकर आएगी। सभी को मेरी पूरी दुआएं हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *