Saturday , 25 July 2026

लग्जरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 1 की मौत

मुंबई डेस्क- मुंबई में करी रोड स्थित 60 मंजिला अपार्टमेंट में एक बड़ी भयानक घटना घटी। दरअसल, 60 मंजिला अपार्टमेंट मेंभीषण आग लग गई, बिल्डिंग लालबाग इलाके में स्थित है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आग 60 मंजिला अविघ्न पार्क बिल्डिंग के 19वें माले पर लगी है। दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता था। राहत और बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच गया था। दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें बिल्डिंग के 19वें मंजिल पर आग की लपटे देखी जा सकती है। वहीं एक शख्स के इमारत से नीचे गिरने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स बालकनी से लटका हुआ है, थोड़ी ही देर में वह नीचे गिर जाता है। बताया जा रहा है कि, इस शख्स की मौत हो गई है। मतृक का नाम अरुण तिवारी है और उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है।

Read More Stories:

मेयर किशोरी पेडनेकर भी पहुंची

घटना स्थल पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी पहुंच चुकी हैं। दमकल विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। महापौर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि, आग की खबर लगते ही दमकल विभाग की टीम पहुंच गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *