Friday , 11 September 2026

आर्यन के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा ,NCB कर सकती है कस्टडी की मांग

बॉलीवुड डेस्क- ड्रग्स पार्टी मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आर्यन पूछताछ के दौरान फूट-फूट कर रोए। बता दें, 12 घंटे की पूछताछ के बाद आर्यन को गिरफ्तार किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, NCB के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आर्यन खान लगातार रोते रहे। इस पूछताछ के दौरान पता चला कि आर्यन करीब चार साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

एनसीबी  कर सकती है आर्यन की कस्टडी मांग

इसके अलावा एनसीबी के सूत्रों ने ये भी बताया कि, आर्यन खान जब यूके, दुबई और दूसरे देशों में थे तब भी वह ड्रग्स का सेवन करते थे। गौरतलब है कि, आज आर्यन खान को कोर्ट में पेश किया जाना है। सूत्रों की मानें तो एनसीबी आर्यन की कस्टडी मांग सकती है। बता दें, रविवार को आर्यन खान के साथ उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और फैशन डिजाइनर मुनमुन धमेचा को एक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था, अदालत ने उन्हें सोमवार तक एनसीबी की हिरासत में भेजा गया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *