मुंबई डेस्क- ड्रग्स मामले को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार कार्रवाई कर रही है, और इसमें नए-नए खुलासे किए जा रहे हैं। बता दें, अब इसी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का नाम भी सामने आया, जिनसे एनसीबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। वहीं बीते कई दिन से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं। अब अनन्या और आर्यन के बीच हुई बातचीत सामने आई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सूत्रोंकी माने तो, एनसीबी जिन व्हाट्सऐप चैट्स का हवाला देकर अनन्या पांडे से पूछताछ कर रही है, वो आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच में है। इन व्टाट्सऐप चैट्स में आर्यन खान और अनन्या पांडे गांजा के बारे में बात कर रहे है। आर्यन और अनन्या के बीच हुई चैट आर्यन खान, अनन्या पांडे से पूछते हैं- If Ganja can be arrange। इस पर अनन्या पांडे का जवाब आता है- She will arrange
ड्रग तस्कर के लिया गया हिरासत में
वहीं, जब अनन्या पांडे से इस बारे में पूछताछ की गई तो अनन्या का कहना था कि, वो आर्यन खान के साथ मजाक कर रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा भी उनके पास ऐसे कई चैट्स हैं, जिसमे दोनों अलग-अलग मौकों पर नारकोटिक सब्सटेंस के बारे में बात कर रहे है।
Read More Stories:
अनन्या पांडे के घर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का छापा पड़ा और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। उनसे एनसीबी के दफ्तर में लंबी पूछताछ की गई। अब बीती रात एनसीबी के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है और मुंबई का एक संदिग्ध ड्रग तस्कर हिरासत में लिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
