Friday , 11 September 2026

शख्स ने मासूम से हैवानियत करने के बाद दी जान से मारने की धमकी, नाबालिग ने बेटे को दिया जन्म

पंजाब डेस्क- पंजाब के मोहाली से चौंका देने वाले मामले का खुलासा हुआ जहां पर एक 10 वर्षीय बच्ची ने बेटे को जन्म दिया है। सोहाना पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।  दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के जिला भोजपुर से जुड़ा है। पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित बिहार के पुलिस थाने को ट्रांसफर कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दी शिकायत में 10 साल की नाबालिग ने बताया कि, मार्च 2021 में वह बिहार में थी और वहां खेतों में दिहाड़ीदार को खाना पहुंचाती थी। इस दौरान पीड़िता की मुलाकात एक युवक से हुई और उसने लड़की को अपनी बातों में फंसा लिया। जब अगले दिन पीड़िता दोबारा खेत में दिहाड़ीदार को खाना देने पहुंची तो युवक उसे बातों में फंसाकर एक सुनसान जगह ले गया, यहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

Read More Stories:

पेट में दर्द होने पर आया मामला सामने
डर से पीड़िता ने परिजनों को कुछ नहीं बताया और मई में परिजन मोहाली आकर रहने लगे। लड़की के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे गर्भवती बताया और अब नाबालिग ने एक बेटे को जन्म दिया है। दूसरी ओर पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बिहार में संबंधित पुलिस थाने को भेज दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *