Thursday , 10 September 2026

टूलकिट मामला: कांग्रेस की ट्विटर से मांग, इन 11 मंत्रियों के ट्वीट पर की जाए कार्रवाई

नेशनल डेस्क: ‘टूलकिट मामला’ सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस  ने कथित ‘कोविड टूलकिट’ मामले में मंगलवार को 11 केंद्रीय मंत्रियों के ट्वीट का हवाला देते हुए माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर से आग्रह किया कि इन नेताओं को लेकर भी उसी तरह की कार्रवाई की जाए जो ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ (छेड़छाड़ किया हुए तथ्यों) और ‘फर्जीवाड़े’ के दूसरे मामलों में की जाती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर प्रबंधन को भेजे पत्र

कांग्रेस महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर प्रबंधन को भेजे पत्र में कहा कि, ‘फर्जी सामाग्री को प्रसारित करने के लिए ट्विटर के मंच के दुरुपयोग करने’ और ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ के दूसरे मामलों में कार्रवाई का जो मापदंड अपनाया जाता है, वहीं इन मंत्रियों के ट्वीट के मामलों में भी अपनाया जाए।


इन मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सुरजेवाला ने केंद्रीय मंत्रियों-गिरिराज सिंह, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, प्रह्लाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान, रमेश पोखरियाल निशंक, थावरचंद गहलोत, हर्षवर्धन, मुख्तार अब्बास नकवी और गजेंद्र सिंह शेखावत के ट्वीट के यूआरएल ट्विटर इंडिया के प्रबंधन को एक पत्र के माध्यम से भेजे हैं और कारवाई की मांग की है।

Image

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *