Thursday , 29 October 2026

रतिया में चोरों के हौंसले बुलंद , मोबाईल की दुकान पर किया हाथ साफ़ CCTV में कैद तस्वीरें

क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से आए दिन हो रही चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। बीती रात भी अज्ञात युवक ने एक दुकान के शटर को रॉड से ऊपर उठाकर दुकान से कई दर्जन महंगे मोबाइल चोरी कर लिए। दुकानदार के अनुसार चोरी हुए मोबाइल की कीमत लाखों में है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं इस घटना के बाद दुकानदारों में भारी रोष पाया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि चोरों पर कार्रवाई न होने पर वे शहर बंद करेंगे। जानकारी के अनुसार चोर ने बीती रात गर्ग मोबाइल हट के शटर को रॉड से उठाकर वहां से काफी संख्या में महंगे मोबाइल चोरी कर लिए। दुकानदार के अनुसार सीसीटीवी में घटना करीब 11 बजे रिकॉर्ड हुई है, जिसमें एक युवक रॉड लेकर शटर उठाता नजर आ रहा है और बाद में वह 30-40 मोबाइल लेकर अपनी टीशर्ट का थैला बनाकर उसमें डालकर आराम से वहां से रफूचक्कर हो जाता है। दुकानदारों ने बताया कि 2-3 माह से चोरियां बढ़ी हैं, एक व्यक्ति ने तो चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस कुछ नहीं कर पाई। यदि चोरी की वारदातों पर अंकुश न लगाया गया तो वे शहर बंद कर देंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *