मुंबई डेस्क- मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में सेचौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी और बेटी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। हैरानी की बात तो ये रही कि आरोपी ने खुद फोन कॉल के जरिए अपनी दूसरी बेटी को यह सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
90 वर्षीय पुरुषोत्तम गंधोक अपनी पत्नी जसबीर (उम्र 89) और मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी (उम्र 55) के साथ रह रहा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कई बीमारियों से ग्रसित होने के कारण बिस्तर पर ही पड़ी रहती थी। वह चल नहीं सकती थी और पूरी तरह से उस पर निर्भर थी। साथ ही उसकी मानसिक रूप से अस्थिर बेटी भी पूरी तरह से उस पर ही निर्भर थी।

गला काटकर कर दी हत्या
आरोपी पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया कि, वह इस बात से बेहद परेशान था कि मरने के बाद उसकी पत्नी और बेटी की देखभाल कौन करेगा? वह अपनी पत्नी और बेटी के लिए इतना चिंतित था, क्योंकि उसके बाद उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था, इसलिए बुजुर्ग ने अपनी पत्नी और बेटी को मारने का फैसला किया। इसी बीच, बीती 6 फरवरी की रात उसने चाकू से अपनी पत्नी और बेटी की एक के बाद एक गला काटकर हत्या कर दी। दूसरी बेटी को फोन करके पुरुषोत्तम ने उससे कहा कि, “मैंने तुम्हारी मां और बहन को मार डाला है, मेरे घर पुलिस भेजो और उन्हें मुझे गिरफ्तार करवा दो।”
Read More Stories:
बेटी इतनी सदमे में थी कि वह सीधे अपने मायके पहुंच गई, लेकिन जब तक पुलिस नहीं पहुंची, तब तक उसके पिता ने दरवाजा नहीं खोला। बेटी और अन्य लोगों ने पुलिस को बुलाया जिसके बाद आरोपी ने दरवाजा खोला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
