Saturday , 25 July 2026

स्कूल में हिजाब पहनने पर अड़ी छात्राओं ने किया प्रदर्शन, 58 को किया सस्पेंड

नेशनल डेस्क: कर्नाटक में हिजाब  विवाद मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। अब एक स्कूल की 58 छात्राओं को सस्पेंड कर देने का मामला सामने आया है। कर्नाटक के शिवमोग्गा स्थि​त पब्लिक स्कूल के अंदर कुछ विद्यार्थियों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छात्राएं हिजाब को कक्षाओं के अंदर अनुमति देने की मांग कर रही थीं

दरअसल, छात्राएं हिजाब को कक्षाओं के अंदर अनुमति देने की मांग कर रही थीं। स्कूल निर्देशों के उल्लंघन मामले में 58 छात्राओं को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। यह आदेश मौखिक रूप से दिया गया है। जानकारी के अनुसार ये घटना कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में हुई। यहां कर्नाटक पब्लिक स्कूल की 58 छात्राओं ने हिजाब पहनने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *