नेशनल डेस्क- यूपी के इटावा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए आई 25 वर्षीय महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। हंगामे के डर से अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी बाहर से ताला लगाकर भाग निकले। महिला के परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल में लगा ताला तोड़ा और सभी मरीजों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए शिफ्ट कराया। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी CMO ने अस्पताल को सील कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार, यहां एक महिला कल शाम प्रसव के लिए भर्ती कराई गई. देर रात उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रशासन ने डर के कारण सुबह मृतक महिला को बाहर कर दिया और उनके परिजन को भी धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। जब हंगामा शुरू हुआ तो अस्पताल के कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और फरार हो गए। दो मरीज उसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे। वह अंदर बंद रह गए।
Read More Stories:
डिलीवरी के दौरान मरीज की मृत्यु
सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पहुंचे। वहीं अब अस्पताल को सील कर दिया गया है और अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। CMP ने कहा कि अस्पताल में रात्रि में डिलीवरी के दौरान एक मरीज की मृत्यु हो गई थी। इसी सूचना से अस्पताल के लोग भाग गए थे। मरीजों को बंद करके भागना भी अपराध की श्रेणी में आता है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
