Monday , 27 July 2026

मां के मरने के बाद कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कर दी शादी

नेशनल डेस्क- महाराष्ट्र के पंढरपुर से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है जहां पर एक पिता अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा। इस बीच जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो उसकी शादी करा दी। दूसरी तरफ नाबालिग के पति को जब इसकी खबर हुई तो वह उसे घर छोड़ गया। दो दिन पूर्व युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया है। वही पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अपराधी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, 15 वर्षीय पीड़िता अपनी मां की मौत के बाद से ही पिता के साथ रह रही थी। पीड़िता के अनुसार, मां की मौत के कुछ दिन पश्चात् से ही वह उसका दुष्कर्म करने लगा। इस बीच जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो मामला दबाने तथा पीछा छुड़ाने के लिए उसकी शादी करा दी। पुलिस के अनुसार, नाबालिग ससुराल पहुंची तथा कुछ ही दिनों के पश्चात् उसके पति को उसके गर्भवती होने की खबर मिल गई।जिसके बाद , पति उसे घर छोड़ गया।

Read More Stories:

दो दिन पहले ही नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया है। मामले की तहकीकात कर रहे इंस्पेक्टर ने कहा कित, मामला सामने आने के बाद नाबालिग के अपराधी पिता को अरेस्ट कर लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *