Friday , 11 September 2026

सिलैंडर के निचले हिस्से में डेरा डाले बैठा था सांप, दंपत्ति ने देखा तो उड़ गए होश!

सोच कर देखिए कैसा होगा, जब आप घर में एक सिलेंडर ले कर आएं और अचानक आपको उस सिलेंडर में एक सांप बैठा हुआ नजर आए। ऐसा सोच कर ही आप डर के मारे सन्न रह जाओेगे। ऐसा ही डर एक परिवार ने महसूस किया। जब उन्होंने साक्षात सिलेंडर के निचले हिस्से में एक सांप को देखा। मामला फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर का है। जहां प्रभाकर कॉलोनी के एक घर में सिलेंडर चेंज करने के दौरान ऐसा वाकया सामने आया है। सांप सिलेंडर के साथ नीचे के हिस्से में फंसा हुआ था। घर के अंदर सिलेंडर लगाने के दौरान जैसे ही टेढ़ा किया तो देखा कि सिलेंडर के नीचे सांप फंसा हुआ था। सांप मिलने के बाद घर के लोग सकते में आ गए। जिसके बाद वन्य जीव संरक्षक डॉ. गोपी को इसके बारे में सूचना दी गइ। डॉ. गोपी ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर से सांप को रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

हालांकि सिलेंडर के नीचे फंसा सांप जहरीला नहीं था और रंग बदलने वाली प्रजाति का पाया गया। घर के लोगों ने सांप का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो बनाने का मकसद तो यही था कि सिलेंडर डिलीवरी लेते हुए या सिलेंडर चेंज करते समय थोड़ा सावधानी जरूर बरतें। क्योंकि बरसात का मौसम है और इस तरह के जीव जंतुओं के दर्शन तो होते ही रहेंगे। तो आगे से आप सभी दर्शक सावधानी जरूर बरतें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *