नेशनल डेस्क- कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच अब देश में डिजिटल पहल का हर तरफ तेजी से प्रचार और प्रसार किया जा रहा है। भारतीय रेलवे की ओर से इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अब सभी स्वास्थ्य सेवाओं को एक ऐप के जरिए जोड़ दिया है। रेलकर्मियों के लिए यह डिजिटल पहल न केवल बड़ी सुविधाजनक बनेगी बल्कि एक क्लिक पर अब उनको जरूरत पड़ने पर अस्पताल से जुड़ी सभी जानकारी व सुविधा उपलब्ध हो सकेंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम
रेलवे ने अपने सभी अस्पतालों को हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम से लैस कर दिया है। अब एंबुलेंस की बुकिंग से लेकर ओपीडी का नंबर बिना लाइन में लगे ही आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, अस्पताल में उपलब्ध दवा को भी घर पर ऑनलाइन मंगाया जा सकेगा। इस सुविधा का 75 लाख से अधिक रेलकर्मियों, पेंशनभोगियों और उनके परिवारों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
Read More Stories:
जब कोरोना महामारी चरम पर थी तब भी रिकार्ड समय में इस परियोजना के कार्यों को रिकार्ड समय में पूरा किया। रेलटेल ने देश भर में भारतीय रेलों के सभी 695 अस्पतालों और स्वास्थ्य इकाइयों में अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली क्रियान्वित कर दी है। रेलटेल रेल मंत्रालय के अंतर्गत केन्द्र सरकार का एक मिनी रत्न पीएसयू है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
