Saturday , 25 July 2026

फेसबुक पर दोस्ती करना महिला को पड़ा भारी, तंग आकर उठाया ये खौफनाक कदम

हरियाणा डेस्क- हरियाणा के सोनीपत में एक दुखद हादसा सामने आया जहां पर  एक विधवा महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, महिला से पहले शख्स ने फेसबुक पर दोस्ती की फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया फिर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। इससे तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने दीपक नाम के शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक महिला की दोस्ती फेसबुक के जरिए शादीपुर कॉलोनी के रहने वाले दीपक नाम के एक शख्स से हुई थी। दीपक पहले ही शादीशुदा था और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर महिला को ब्लैकमेल करने लगा था। इससे तंग आकर महिला ने सुसाइड किया।

Read More Stories:

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। इसके बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक महिला की बहन की शिकायत पर आरोपी दीपक के खिलाफ धारा 376, 377 और 306 का मुकदमा दर्ज कर दिया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस महिला के सुसाइड नोट के आधार पर जांच में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *