Saturday , 25 July 2026

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के शोपिया में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर गोलियां चलती रही और शुक्रवार सुबह भी मुठभेड़ लगातार जारी रही। मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक तीन आतंकवादी मारे गए और तीन जवान घायल हुए है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के अनुसार, मुख्य शहर शोपियां में घनी आबादी वाले मोहल्ले में एक स्थानीय मस्जिद में घुसे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रात से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।सेना और पुलिस के अधिकारी इलाके में डेरा डाले हुए हैं और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
 आतंकवादियों आत्मसमर्पण करने से मना कर दिया वह सुरक्षा बलों पर लगातार गोलीबारी कर रहे है। इस बीच अफवाहों को रोकने के लिए एहतियातन शोपियां में मोबाइल इंटरनेट बंद है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *