हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। हालात भी सामान्य हो रहे हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है। इसके साथ ही दो दिनों के लिए कर्फ्यू में 14 घंटे की ढील भी दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें कि नूंह में 31 जुलाई को धार्मिक शोभायात्रा के दौरान दो समुदाय भिड़ गए थे। जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में दो होमगार्ड सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी।
नूंह जिला प्रशासन लगातार स्थिति सामान्य करने में जुटा है। जिलाधिकारी ने 14 और 15 अगस्त को कर्फ्यू में ढील दी है। सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक लोग रोजमर्रा के जरूरी सामान लेने के लिए अपने घरों से बाहर निकल सकते हैं। लोगों की आवाजाही पर छूट रहेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
