
यमुनानगर के जगाधरी में गुप्ता पैलेस के नजदीक दक्ष ट्रेडिंग कंपनी में अचानक भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई और सारा फर्नीचर जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री में खड़ा ट्रैक्टर करोड़ों का सामान सब आग की भेंट चढ़ गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा:- यमुनानगर के जगाधरी में गुप्ता पैलेस के नजदीक दक्ष ट्रेडिंग कंपनी में अचानक भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई और सारा फर्नीचर जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री में खड़ा ट्रैक्टर करोड़ों का सामान सब आग की भेंट चढ़ गया। जैसे ही फैक्ट्री में आग लगी तो सब तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया।औऱ मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूर शहर में भी लोगों को दिखाई दे रही थी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ फैक्ट्री के बाहर जमा हो गई ।

आग की लपटों ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में लिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने आसपास के घरों को खाली कराया। वही इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग बुझाने शुरू कर दी । लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड को भी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल हुई। फिलहाल फैक्ट्री में लगी आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है । लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
