Saturday , 31 October 2026

कहीं आतंकवादियों के स्लीपर सेल तो नहीं केजरीवाल, देना होगा जवाब- अनिल विज

हरियाणा डेस्क: पंजाब चुनावों को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होने कहा कि कहीं अरविंद केजरीवाल आतंकवादियों के स्लीपर सेल तो नहीं हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंजाब चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी- विज

अनिल विज ने यह सवाल उस दौरान केजरीवाल पर खड़े किए जब पत्रकारों द्वारा पंजाब चुनावों को लेकर उनसे सवाल किया गया। अनिल विज ने कहा कि, पंजाब चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी। इसके साथ साथ उन्होंने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर जो आतंकवादियों के साथ होने का आरोप लगाया है। वो बहुत गंभीर आरोप है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को वोट डालने से पहले जनता को ये जवाब देना चाहिए कि कहीं केजरीवाल और उनकी पार्टी आतंकवादियों का स्लीपर सेल तो नहीं है।

बता दें, अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास के आरोपों पर जवाब देते हुए ट्वीट किया,जिसको लेकर भी गृह मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, केजरीवाल पहले उनके साथी रहे कुमार विश्वास द्वारा उनके ऊपर लगाए गए आरोपों के जवाब दें ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *