17 April 2019
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उकलाना: केन्द्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने हल्का उकलाना के भाजपा कार्यकर्ताओं से 20 तारिख को भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह का नामांकन पत्र दाखिल करने के दिन भारी संख्या में कार्यकर्ताओं से हिसार पंहुचने की अपील की। और कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र से एक लाख की संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठे होकर उसी दिन पार्टी की जीत पर मुहर लगाने का काम करे।
मंत्री बीरेंद्र सिंह उकलाना में आयोजित पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में पहुंचे। जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कहा कि देश का मतदाता देश का हित सोच रहा है और देश सिर्फ नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति से जाती पाती , धर्म , सम्प्रदाय ,क्षेत्रवाद के मुद्दे गायब हो चुके हैं, तो इसका श्रेय सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है ।
वहीं इनेलो में चल रहे पारिवारिक कलह पर भी मंत्री बीरेंद्र सिंह ने व्यंग्य किया और कहा कि कभी बादशाह, राजे ,महाराजे शासन के लिए अपने बाप- दादा को मार देते थे आज ओम प्रकाश चौटाला का भी उनके पोतों ने यही हाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो अपने दादा का नहीं हुआ वह हिसार की जनता का कैसे हो सकता है
मंत्री बीरेंद्र सिंह ने इस दौरान हिसार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह के चुनावी प्रचार की जानकारी भी पत्रकारों को दी। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
