मध्य प्रदेश डेस्क- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर एक 14 साल के लड़के का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। बता दें, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं बच्चे के पिता का कहना है कि, 16 जनवरी को उनका बेटा छत पर टहल रहा था। उसी दौरान प्रमोद शिंपी नाम के शख्स का फोन आया उसके बाद से ही बच्चा लापता हो गया। आरोपी प्रमोद शिंपी के साथ बच्चे की मां के अवैध संबंध होने की बात सामने आने पर पिता ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत की दर्ज करवाई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जांच के दौरान प्रमोद को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसके साथ सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि, लड़के की मां के कहने पर ही उसकी हत्या को अंजाम दिया और बुरहानपुर के जंगल में शव को पेड़ से लटका दिया, हत्या के 10 दिन बाद तक बच्चे की लाश जंगल में पेड़ पर लटकी रही। महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को बुरहानपुर लेकर पहुंची और निंबोला थाना पुलिस की मदद से शव को बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर बुरहानपुर के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
Read More Stories:
मां और उसके प्रेमी को किया गया गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी बच्चे की मां और प्रमोद सिंपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले पर बुरहानपुर के एसपी ने बताया कि, मृतक बच्चा अपने पिता के साथ सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान आरोपी प्रमोद शिंपी का फोन आया और बच्चा गायब हो गया। आरोपी प्रमोद शिंपी के साथ बच्चे की मां के अवैध संबंध होने की बात सामने आई। लड़के के पिता ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। बता दें, हत्या और अपहरण के मामले में बच्चे की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
