हरियाणा में 2024 के चुनावी आगाज से पहले ही सियासी पारा गरमा गया है। भिवानी में तीन सितंबर को दिल्ली और पंजाब सूबे के मुख्यमंत्रियों का एक साथ भिवानी आगमन होगा। इसी दिन हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी भिवानी में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश स्तर पर बड़ी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके तहत अभी तक चार हजार नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा चुकी है और अभी हाल ही में 30 अगस्त को प्रदेश में 1400 सर्कल इंचार्जों की भी नियुक्तियां की गईं। इनका तीन सितंबर को नई अनाज मंडी में शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलवाएंगे।
दुष्यंत चौटाला भी अब जनता की समस्याएं सुलझाने के साथ कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हो रहे हैं और आगामी चुनावों में पार्टी के जनाधार को भी मजबूत करने के लिए जनता के बीच पैठ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जा के साथ जुट जाने का मंत्र भी दे रहे हैं।
जिला पुलिस ने दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रमों को लेकर 300 सुरक्षा जवानों की ड्यूटी लगाई है। ये जवान कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात रहेंगे और व्यवस्था को संभालेंगे। हालांकि कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस की नाकेबंदी भी रहेगी। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास के रूट भी बदले जाएंगे ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
