Sunday , 26 July 2026

यूक्रेन-रूस युद्ध पर भारत की पैनी नजर, अपने नागरिकों की सुरक्षा पर किया जा रहा पूरा फोकस

इंटरनेशनल डेस्क: भारत यूक्रेन में तेजी से बदलती स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, रूस द्वारा डोनबास क्षेत्र में सैन्य अभियान शुरू करने के बाद यूक्रेन की सीमा के पास स्थिति लगातार हालात बदल रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीयों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान

सूत्रों के मुताबिक भारतीयों, विशेषकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जा रहा है। ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों के नेताओं ने डोनबास क्षेत्र में रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की है।


पुतिन ने रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने के प्रयास पर दी चेतावनी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि, डोनबास क्षेत्र में लोगों की रक्षा के लिए विशेष सैन्य अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने अन्य देशों को भी चेतावनी दी कि, रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास के परिणाम होंगे। इस बीच, यूक्रेन ने मार्शल लॉ पेश किया है, जिसमें रूस के सैन्य अभियानों के बीच नागरिकों से शांत रहने का आग्रह किया गया है।



Read More Stories

भारतीय दूतावास बोला कृपया शांत रहें और आप जहां भी हों सुरक्षित रहें

इसके अलावा, यूक्रेन ने विमानन सुरक्षा के उच्च जोखिम के कारण नागरिक विमानों के लिए हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा कि, यूक्रेन में मौजूदा स्थिति बेहद अनिश्चित है। कृपया शांत रहें और आप जहां भी हों, सुरक्षित रहें। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए भारत ने कहा कि स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने का खतरा है जो क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने तनाव को कम करने के लिए भारत के आह्वान को दोहराया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *