Monday , 27 July 2026

बड़ी खबर: यूक्रेन-रुस की लड़ाई के बीच आया अमेरिका, शुरु हुई तीसरे विश्वशुद्ध की चर्चा

इंटरनेशनल डेस्क- रूसयूक्रेन विवाद काफी दिनों से चर्चा का विषय बने हुए है। लेकिन अब इन दोनों ही देशों में युद्ध का आगाज हो चुका है। बता दें, युक्रेन के कई इलाकों में तो भयानक धमाके भी देखे गए है। यूक्रेन के बॉर्डर पर रुस ने लाखों की संख्या में सैनिक तैनात किए हुए हैं। और फिर इसी बीच एंट्री हुई अमेरिका और नाटो की। रूस पर दबाव बनाने की कोशिश की गई लेकिन दो रोज़ पहले ही रूस ने पूर्वी यूक्रेन के लुहान्सक और दोनेत्स्क राज्य को आज़ाद मुल्क की मान्यता दे दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

तीसरे विश्व युद्ध की चर्चा शुरू
अब वेस्टर्न कंट्रीज रूस के इस फैसले को लेकर उसे टारगेट कर रहे हैं और उस पर कई तरह की सैंक्शंस लगा रहे हैं। यूरोपीय यूनियन की इस मसले को लेकर आज मीटिंग भी होनी है। वहीं कल तुर्की के राष्ट्रपति रिचप तैयब एर्दोआन ने पुतिन से फोन पर बातचीत की थी और कहा था कि, वो यूक्रेन के खिलाफ उठाए गए रूस के किसी भी कदम का समर्थन नहीं करेंगे। लेकिन, रूस को इन सब से जैसे कोई फ़र्क़ ही नहीं पड़ा रहा है। और अब इस बढ़ते तनाव के बीच तीसरे विश्व युद्ध की चर्चा भी शुरू हो गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *