नेशनल डेस्क: यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली लगने से घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह आज (सोमवार) शाम भारत लौट आएंगे। विमान से भारत रवाना होने से पहले पोलैंड के एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह हरजोत से मिले औऱ बात की। एयरपोर्ट पर हरजोत स्ट्रेचर पर नजर आ रहे थे। उन्हें ऑपरेशन गंगा के तहत रेस्क्यू करके अन्य स्टूडेंट्स के साथ एय़रफोर्स के स्पेशल विमान से भारत लाया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
200 और भारतीय आएंगे
हरजोत सिंह की फ्लाइट शाम 7 बजे दिल्ली के पास हिंडन एयर बेस पर उतरने की उम्मीद है। उनके साथ 200 और भारतीय आएंगे जो वहां फंसे थे और पोलैंड के रास्ते वापस लाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस विमान से वी.के. सिंह भी वापस आ सकते हैं।
वी.के. सिंह दी जानकारी
हरजोत सिंह से मिलने के बाद वी.के. सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि, “मैं देश को आश्वस्त करता हूं कि वह सुरक्षित हाथों में है। उसका बुरा पीछे छूट चुका है, मैं उसे अपने परिवार के साथ फिर से देखने के लिए उत्सुक हूं. आशा है कि वह तेजी से स्वस्थ होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
