Saturday , 25 July 2026

दुष्कर्म पीड़िता को अगवाह करने की कोशिश, विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के शामली में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दरअसल, दो साल पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसी मामले में गांव के ही दो आरोपी जेल गए थे। अब इसी कड़ी में गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


दुष्कर्म पीड़िता को अगवाह करने की कोशिश
कैराना इलाके की ये वारदात दो साल पहले की है। जहाँ एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में गांव के ही दो आरोपी जेल गए थे। वहीं जमानत के बाद आरोपीयों ने फिर से पीड़ित युवती को अगवाह करने की कोशिश की। इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब वह अपनी सहेली के साथ मंदिर में पूजा के लिए जा रही थी।

Read More Stories:

विरोध करने पर गोली मारकर हत्या

आरोपियों ने युवती को घसीट लिया और जंगल में ले जाने लगे। इसके बाद सहेली ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही युवती की मां और मुकदमे का गवाह मौके पर पहुंचे और आरोपियों का विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी गवाह को घसीटते हुए जंगल में ले गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं सूचना पर एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *