चंडीगढ़ | 12 जून 2025 — अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस हादसे में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे “बहुत ही दुखद और अपूरणीय क्षति” बताया है। मीडिया से बातचीत में विज ने कहा, “यह सिर्फ एक विमान हादसा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान है। विजय रूपाणी जी भाजपा की जान थे, और भाजपा एक परिवार है।”
“प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जाएंगे, क्योंकि भाजपा एक परिवार है”
अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अहमदाबाद पहुंचने की संभावना पर कहा, “जब परिवार में ऐसा नुकसान होता है, तो हर सदस्य साथ खड़ा होता है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जरूर जाएंगे क्योंकि विजय रूपाणी भाजपा परिवार के वरिष्ठ और प्रिय सदस्य थे।”
विमान हादसे की जानकारी
यह विमान हादसा आज दोपहर 1:40 बजे अहमदाबाद के मेधानीनगर क्षेत्र में हुआ। फ्लाइट AI-171 ने 1:38 बजे टेकऑफ किया था, लेकिन दो मिनट बाद ही एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस से टकराकर क्रैश हो गया।
कितने यात्री थे सवार?
विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें:
-
230 यात्री,
-
12 क्रू सदस्य,
-
2 पायलट शामिल थे।
इनमें से: -
169 भारतीय,
-
53 ब्रिटिश,
-
7 पुर्तगाली,
-
1 कनाडाई नागरिक थे।
दुखद अंत, लेकिन स्मृतियों में अमर रहेंगे रूपाणी
विजय रूपाणी के निधन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। अनिल विज ने कहा कि रूपाणी न सिर्फ एक कुशल प्रशासक थे बल्कि एक सच्चे जननेता भी थे, जिन्होंने गुजरात की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
