उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के जोग्याणा गांव के समीप हुए भूस्खलन में दबे हरियाणा के परिवार में से दो और सदस्यों के शव बरामद हुए हैं। इस हादसे में परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। बता दें, रविवार को ये भूस्खलन हुआ था।
बता दें, मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया था। एक कैंप के अंदर सेक्टर-चार 1756, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के एक ही परिवार के पांच लोग दब गए थे, जबकि परिवार की आठ साल की बच्ची कृतिका को सकुशल बचा लिया गया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
