नेशनल डेस्क: कोरोना का सबसे खतरनाक वैरिएंट ओमीक्रॉन ने देशभर में हड़कंप मचा रखा है। इस नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ ने कल भारत में भी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही एक और बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल, राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के 12 संदिग्ध मरीज मिले हैं, इसके साथ ही सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दिल्ली में शुक्रवार को ‘ओमिक्रॉन’ संदिग्धों की संख्या बढ़कर 12 हुई
जानकारी के मुताबिक, दो लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि, अन्य के जांच नतीजें आने बाकी है। बताया जा है कि 4 संदिग्धों ब्रिटेन, एक फ्रांस और एक नीदरलैंडस से लौटा था। बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को ‘ओमिक्रॉन’ संदिग्धों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। गुरुवार तक LNJP में 8 मरीज भर्ती थे, सभी मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

राजस्थान में एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना से संक्रमित
वहीं इसके अलावा राजस्थान के जयपुर में भी शुक्रवार को एक ही परिवार को 5 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं, परिवार ने जानकारी दी है कि उनके रिश्तेदार दक्षिण अफ्रीका से भरत आए थे।

कर्नाटक में 2 लोगों में पाया गया ‘ओमिक्रॉन’ वेरिएंट
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि कर्नाटक में 2 लोगों में कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
