नेशनल डेस्क- BJP सरकार द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं को लखीमपुर जाने से रोकने पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान है। जो सभी नेताओं को वहां जाने से रोका जा रहा है और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
क्या यूपी पाकिस्तान में है?
उन्होंने कहा कि प्रशासन लखीमपुर खीरी में धारा 144 लगा रहा है, लेकिन लखनऊ में विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। लखीमपुर खीरी हिंसा पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा, “लखीमपुर खीरी में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। आप लखनऊ में विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं। यह किस तरह का कानून है? क्या यूपी पाकिस्तान में है? जहां भारतीयों को जाने से रोका जाता है? एक राज्य से दूसरे राज्य में आवाजाही पर प्रतिबंध है। क्या यह एक नया लॉकडाउन है?”उन्होंने आगे कहा, “प्रशासन सत्ताधारी दल के पिंजरे में बंद तोते की तरह है, और सरकार जो भी निर्देश देती है उसका पालन करती है। किसानों के ऊपर से वाहन चलने के सबूत हैं।”
Read More Stories:
देश में है कोई नया संविधान?
संजय राउत ने कहा, “प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है, राहुल गांधी को फ्लाइट पर चढ़ने से रोका जा रहा है। एक राज्य के सीएम को भी रोका जा रहा है। उन्होंने क्या अपराध किया है? क्या देश में कोई नया संविधान है?”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
