हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद के लघु सचिवालय में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया। कुमारी शैलजा के मुताबिक लोग भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही रवैये, किसान विरोधी काले कानून और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों और पेगासस द्वारा जासूसी करवाने से नाराज हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कुमारी शैलजा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा
इस मौके पर कुमारी शैलजा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। चल जाने तिरंगा यात्रा पर बड़ा सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी के दिल में तिरंगा है तो वे संघ के हेड क्वार्टर नागपुर में तिरंगा फहरा कर दिखाएं। इस मौके पर उन्होंने पेपर लीक के मामले कोरोनावायरस समेत अनेक मामलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेरा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, जल्दी संगठन की घोषणा कर दी जाएगी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
