Thursday , 10 September 2026

वंदना कटारिया को बनाया गया हरिद्वार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का ब्रांड अंबेस्डर

नेशनल डेस्क: भारतीय महिला हाॅकी टीम की बेहतरीन और शानदार खिलाड़ी वंदना कटारिया को अब उनकी मेहनत का फल मिलने जा रहा है। बता दें कि वंदना कटारिया हरिद्वार के गांव रोशनाबाद की निवासी हैं। उनके खेल की बदौलत ही आज रौशनाबाद गांव जाना जाता है। तो वहीं अब उत्तराखंड की सरकार ने अपनी इस बेटी के सम्मान में एक बड़ी घोषणा की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खेल मंत्री अरविंद पांडे ने की थी ये घोषणा

बता दें कि वंदना कटारिया को प्रदेश में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का ब्रांड एबेंस्डर बनाया जाएगा। दरसअल उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे बीते दिनों वंदना कटारिया के गांव पहुंचे हुए थे, जहां पर उन्होंने ये बड़ी घोषणा की। बता दें कि खेल मंत्री अरविंद पांडे जब वंदना कटारिया के गांव पहुंचे थे तो वहां पर सड़क और गलियों के हालात खस्ताहाल थे, जिसके बाद मंत्री ने उसे मुरम्मत करवाने का आश्वासन दिलाया।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *