Sunday , 26 July 2026

सोनू सूद फिर आए मदद के लिए आगे, फ्रांस से मंगवाए ऑक्सीजन प्लांट्स

नेशनल डेस्क: कोरोना काल में पिछले साल बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सच्चे हीरो बनकर सामने आए हैं।  हजारों लोगों की मदद कर सोनू तार लोगों के लिए मसीहा बने हैं।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तो वहीं करोना ने जब देश में त्राहि-त्राहि मचा के रखी हुई है, उस समय में भी सोनू सूद पीछे नहीं है। सोनू सूद इस दौर में भी लोगों का हौसला बनाए हुए हैं। ऑक्सीजन  के लिए तड़पते लोगों के लिए पहले उन्होंने चीन की मदद से मांगी और अब उन्होंने देशवासियों की मदद करने के लिए फ्रांस से भी ऑक्सीजन प्लान्ट्स मंगवाए हैं, जो जल्द भारत आने वाले हैं।

 

सोनू सूद ने फ्रांस से भी ऑक्सीजन प्लान्ट्स मंगवाए

सोनू सूद ने पहले चीन की मदद से भारत तक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स मंगाए और अब उन्होंने देशवासियों की मदद करने के लिए फ्रांस से भी ऑक्सीजन प्लान्ट्स मंगवाए हैं, जो 10-12 दिनों में भारत पहुंच जाएंगे। प्लान्ट के लिए ऑर्डर किया जा चुका है और ये 10-12 दिन के अंदर फ्रांस से भारत आ भी जाएगा।  सोशल मीडिया पर सोनू के इस नेक कदम के लिए लोग उन्हें धन्यवाद कर रहे हैं। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *