Sunday , 26 July 2026

सेवानिवृत्त दंपती पर फायरिंग का मामला : आरोपियों की शिनाख्त के लिए खंगाले जा रहे CCTV कैमरे

 सपड़ा कॉलोनी में चोरी करने के बाद सेवानिवृत्त दंपती पर फायरिंग कर जख्मी करने के मामले में अभी पुलिस के साथ आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की तीन टीम जांच में जुटी है।
गौरतलब है कि सपड़ा काॅलोनी निवासी अशोक कुमार के घर पर रविवार रात को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। रात को करीब आठ बजे अशोक कुमार व उसकी पत्नी रिटायर्ड प्रिंसिपल कमलेश कौशल सैर के लिए निकल जाता हैं और करीब नौ बजे के बाद ही
घर वापिस पहुंचते है, मगर रविवार को ही बेटे ने फोन कर माता-पिता को कहा था कि वह घर आ रहा है वे भी सैर से जल्दी लौट आएं। घर पहुंचते ही दंपती ने देखा कि दरवाजे खुले हैं, अंदर जाकर देखा तो चोर घर से चोरी कर रहे थे। उन्होंने चोरों को पकड़ लिया, मगर उनके तीसरे साथी ने दंपती पर गोली चला दी थी। जिससे कमलेश कौशल गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शहर के पाश इलाके में हुई इस वारदात से शहर वासी भी भयभीत हैं। कालोनी में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा सहित कई बड़े बिजनेस मैन रहते हैं। पुलिस ने सोमवार को कालोनी की विभिन्न सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की थी। वहीं घटनास्थल के समीप एक मकान में चले सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से खंगाला था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *