हरियाणा में बाढ़ ग्रस्त 12 जिलों के 606 गांवों में उमस के कारण आई फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटे में आई फ्लू के 701 नए केस मिले हैं, अब तक सूबे में 6732 लोगों को आंखों का संक्रमण हो चुका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
हरियाणा के 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।
हरियाणा में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बीमार लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 24 घंटे में 428 लोगों में फीवर की पुष्टि हुई है, अब तक सूबे में 11232 लोग फीवर से पीड़ित हो चुके हैं।117 लोगों को गैस संबंधी शिकायत मिली है, जिनकी संख्या अब तक 2769 पहुंच गई है।
स्नेक बाइट के मामले में भी 60 से अधिक आ चुके हैं। 545 लोगों को स्किन संबंधी शिकायत मिली है। बाढ़ ग्रस्त 12 जिलों में अब तक बीमार लोगों की संख्या 44251 पहुंच गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
