Saturday , 25 July 2026

पति ने अपनी ही पत्नी को उतारा मौत के घाट, गला दबाकर कर डाली हत्या

नेशनल डेस्क- मध्यप्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पर, पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, पति को खाना देने के लिए खेत पर देरी से पहुंची पत्नी को इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। इसी बात से गुस्साए पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और खेत में शव छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि, शंकुलता अपने पति को खेत पर खाना देने के लिए गई थी। रोज की अपेक्षा रविवार को थोड़ी देर हो गई थी। पति ने खाना लेट लेकर आने को लेकर पत्नी से पहले गाली-गलौज की। इस बात पर दोनों में बहस होने लगी। बात इतनी आगे बढ़ गई कि पति ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया। वह गला तब तक दबाए रहा जब तक उसके प्राण नहीं निकल गया। उसके मरने के बाद वह उसकी लाश को खेत पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

Read More Stories:

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
पति ने पत्नी को मारने के बाद चचेरे भाई को इस बात की जानकारी दे दी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया है कि, पति व उसकी पत्नी शकुन्तला में आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। इसी झगड़े के कारण मातादीन घर पर कम रहता था और अपना वक्त खेत पर बिताता था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *