हिमाचल डेस्क- हिमाचल के ऊना से हारान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, जंगल में बकरियां चराने गई एक 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, एक गांव की महिला ने शिकायत की है कि, दोपहर बाद वह बकरियां चराने के लिए जंगल में गई हुई थी। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
धारा 376 के तहत मामला दर्ज
जब वह चिल्लाई तो जंगल में घास काट रहा उसका जेठ वहां आ गया और उन्होंने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। महिला ने बताया कि, जब उसका जेठ आरोपी के चंगुल से उसे बचाने आया तो आरोपी ने उन पर अपना कुत्ता छोड़ दिया और कुत्ते ने उन्हें काट लिया। एसपी ऊना ने कहा कि, इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
