कार चालक ने ऑटो चालक को टक्कर मार दी। जिससे चालक व एक सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घराैंडा के वार्ड-14 निवासी ईश्वर ने घरौंडा थाना पुलिस को बताया कि वह ऑटो चालक है। वह अपने भांजे मोहनलाल के साथ रविवार रात 11.45 बजे दिल्ली चुंगी पर सवारी छोड़कर घर वापस आ रहा था। जब वह खादी आश्रम के सामने पहुंचा तो एक कार के चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे उसे गुम चोट आई जबकि भांजे मोहनलाल की एक टांग टूट गई। कुछ देर रुकने के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। उसने भांजे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कल्पना चावला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
