कुलदीप कुमार : ट्राईसिटी चंडीगढ़ में स्नैचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। यूँ तो चंडीगढ़ पुलिस इक्का दुक्का चोरों और स्नैचरों को पकड़कर आला अधिकारियों के आगे वाह लुटती है। इससे साफ जाहिर हो रहा है चंडीगढ़ में पुलिस सुस्त और स्नैचर चुस्त है , जो स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते है। ऐसा ही एक स्नैचिंग का मामला सेक्टर 19 थाना क्षेत्र में लगने वाले सेक्टर 20 के रिहाशि क्षेत्र में घटा । जहां पर सुनीता नामक महिला घर के अंदर अपना स्कूटर पार्क कर रही थी। तभी घर के अंदर एक युवक आया और उसके गले की चैन छीनने लगा । महिला ने विरोध किया लेकिन युवक गले की चैन छीनकर रफू चक्कर हो गए। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी , जिसके बाद थाना प्रभारी और खुफिया एजेंसी भी पहुंची। महिला के साथ हुई स्नैचिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
