Monday , 27 July 2026

पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति हुआ फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा डेस्क- हरियाणा के सोनीपत शहर की ऋषि कॉलोनी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर तीन दिन पहले किराए पर रहने आए युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। सुबह दूसरे कमरे में रह रहे किरायेदारों ने महिला को बेसुध देखकर मकान मालिक को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि, उसका एक मकान ऋषि कॉलोनी में है। उस मकान को उन्होंने किराए पर दे रखा है। 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित वार्ड-1 जगर सागर मोहतीया का रहने वाला नारायण सिंह अपनी पत्नी सुनीता (20) के साथ किराए पर रहने आया था।

Read More Stories:

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू
रात को दंपती खाना खाकर सो गए थे। सोमवार सुबह अन्य किराएदारों ने देखा कि नारायण के कमरे का दरवाजा खुला था। उसकी पत्नी बेसुध पड़ी थी। उन्होंने मकान मालिक को मामले से अवगत कराया। जिस पर वह कमरे में पहुंचा तो सुनीता मृत पड़ी थी। जिस पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो सुनीता की गला दबाकर हत्या किए जाने का पता लगा। प्रेम सिंह ने बताया नारायण अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *