हरियाणा डेस्क: कांग्रेस के नेताओ ने जब सरकार में मिली शक्तियों का घमंड दिखाया, तो गब्बर अनिल विज ने उनको सच्चाई का आइना दिखा दिया। अपने एक बयान से मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को ये बता दिया कि महज बातों से कही कुछ नहीं होता, काम भी करना होता है। दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने एक बयान दिया था कि वे पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और उनके पास तमाम तरह की शक्तियां हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लोकतंत्र में कोई भी सर्वे सर्वा नहीं होता-अनिल विज
तो वहीं मंत्री अनिल विज ने हकीकत दिखाते हुए कहा कि, चरनजीत चन्नी पंजाब कांग्रेस के सीएम चेहरा घोषित हो रखे हैं और उनके द्वारा ऐसी बातो का कहना कि उनके पास सभी पावर हैं ये उनके तानाशाह रवैये को दिखाता है। लोकतंत्र में कोई भी सर्वे सर्वा नहीं होता। जनता का अपने विधायक पर, विधायकों का अपने मुख्यमंत्री पर असर रहता है। लोकतंत्र चैक एंड बैलेंस के फार्मूले पर बना हुआ है। विज यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि ऐसी सोच वाले लोगों को इलेक्शन में खड़ा नहीं होना चाहिए और अगर ऐसी सोच वाले लोग इलेक्शन में खड़े हैं तो जनता को उनकी सोच ठीक करनी चाहिए।

राहुल गांधी को भी अनिल विज ने लिया आड़े हाथों
कांग्रेसी नेता राहुल गाँधी को भी अनिल विज ने आड़े हाथों लिया। दरअसल राहुल गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अकाली और भाजपा के राज में पंजाब में नशा खोरी को बढ़ावा मिला। इस बयान पर अनिल विज ने राहुल गाँधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 5 साल से पंजाब में कांग्रेस का राज है। राहुल गाँधी को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले ये सोचना चाहिए कि उन्होंने अपने राज में नशे को रोकने के लिए क्या किया। विज ने कहा कि कांग्रेस के राज में नशे के साथ रेत माफिया भी बढ़ा लेकिर इसके बारे में राहुल गाँधी कुछ नहीं बोलेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
