Monday , 27 July 2026

शादी का झांसा देकर नाबालिग मंगेतर से बनाए शारीरिक संबंध, फिर किया शादी से इनकार

हरियाणा डेस्क- हरियाणा के फतेहाबाद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक युवक ने 16 साल की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। नाबालिग मंगेतर से दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है और न्याय की गुहार लगाई। आरोपी युवक पटियाला क्षेत्र का रहने वाला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चरित्र पर उठाई उंगली
डीएसपी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसकी मां के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है। मामला टोहाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि उसकी बेटी 16 वर्ष की है और उसका रिश्ता 1 सितंबर 2020 को पटियाला निवासी लखविंद्र के साथ हुआ था।

Read More Stories:

शिकायतकर्ता के अनुसार वहां पर युवक ने लड़की के चरित्र पर उंगली उठाते हुए शादी से करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया और पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *