Monday , 27 July 2026
हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो को मिला नया चेयरमैन, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मोहन लाल बडौली को दिलाया कार्यभार

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो को मिला नया चेयरमैन, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मोहन लाल बडौली को दिलाया कार्यभार

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मोहन लाल बडौली को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन का कार्यभार सौंप दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने मोहन लाल बडौली को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बडौली का प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के कार्यों को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जनहित और विकास को मिलेगी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास जताया कि नए चेयरमैन के नेतृत्व में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक उपक्रमों की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाकर जनहित और प्रदेश के समग्र विकास को गति देना है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी संभालने के बाद मोहन लाल बडौली विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कार्यभार ग्रहण समारोह में हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इनमें कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, विधायक कृष्णा गहलावत, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रे सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *