Sunday , 13 September 2026

अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने पति की कर डाली हत्या, थाने आकर खुद किया जुर्म कबूल

केरल डेस्क- केरल के तिरुवनंतपुरम से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर, 33 वर्षीय महिला ने अपने पति के सिर पर कथित रूप से ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि, उन्होंने कहा कि, मंगलवार रात शिजू (37) का शव दंपति के कमरे से मिला और तभी आरोपी सौम्या को हिरासत में ले लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जुर्म किया कबूलकेरल का अनिवासीशिजू 10 दिन पहले घर आया था। एक जांच अधिकारी ने कहा, ”आज दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन अपराध का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।” पुलिस ने कहा कि, अपराध के बाद महिला कथित रूप से रोती हुई घर से निकली और कहा कि, उसने अपने पति को जान से मार दिया है, जिसके बाद स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और व्यक्ति को मरा हुआ पाया।

Read More Stories:

जानकारी के मुताबिक, सौम्या को संदेह था कि शिजू के किसी और महिला के साथ अवैध संबंध हैं, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। दंपति के दो बच्चे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *